Showing posts with label love poetry. Show all posts
Showing posts with label love poetry. Show all posts

Tuesday, April 14, 2015

कभी जोकर कभी जादूगर

तेरी नजर में मै स्मार्ट नहीं लेकिन स्मार्ट वर्क करता हू
तुझसे ज्यादा तेरी जरुरतों को प्यार करता हू.
सच्चा प्यार हू तुम्हारा बेकार समझती हो तुम मुझे.
दूसरों की शौहरतों से तौलती हो तुम मुझे.
आज वो सब मिल भी जाए तुम्हें तो क्या होगा.
किसी अमीरजादे की बाहों मे सिमट जाने से क्या प्यार होगा.
क्या वो तुम्हारें दिल जज्बात को समझ पायेगा.
मेरे जैसे ही तुम्हारी हर आहट को महसूस कर पायेगा.
चहरे पे हसी के फूल खिला पाएगा.
तुम्हारे लिए कभी जोकर तो कभी जादूगर बन पायेगा
                                     नहीं ना